बुंडू: बुंडू और दशमफॉल थाना क्षेत्र में अफीम की फसल नष्ट की गई
Bundu, Ranchi | Jan 7, 2025 वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में बुंडू थाना अंतर्गत 09 एकड़ एवं दशमफॉल थाना अंतर्गत 02 एकड़ में लगे अफीम को ट्रैक्टर एवं पुलिस बल के द्वारा विनष्ट किया गया।