गंगापुर सिटी हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । इस दौरान लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने शव को राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद युवक की शिनाख्त सलमान पुत्र रफीक खान निवासी हिंडौन रेलवे ओवर ब्रिज के पास के रूप में हुई।