गौरीगंज: गौरीगंज कलेक्ट्रेट में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयदशमी व मूर्ति विसर्जन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी ने की बैठक
जनपद में शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, विजयदशमी व मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने सोमवार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिए।