नाव पलटी, थाना प्रभारी ने पानी में उतरकर बचाई ग्रामीणों की जान
औंग। आशापुर-जाड़े का पुरवा मार्ग पर बाढ़ के पानी में नाव पलटने से करीब एक दर्जन ग्रामीण पानी में गिर गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बिना देर किए खुद पानी में उतर गए।
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी की तत्परता और साहसिक कार्यशैली देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की।