भितरवार: नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर परिषद की बैठक विकास कार्यों को मिली हरी झंडी
भितरवार नगर परिषद की बैठक में विकास कार्यों को मिली हरी झंडी। नामांतरण शुल्क ₹15 वर्ग मीटर रखा गया। विशेष बैठक में शहर के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर सर्वसम्मति से मोहर लगा दी गई। कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से आएगी नवीन फायर ब्रिगेड। आंतरिक सड़कों का बदलेगा स्वरूप चमकेगी सीसी रोड।