सड़क पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत
• #जर्जर #सड़क और नाली के अभाव से आवागमन बाधित, #विद्यार्थियों व #राहगीरों को हो रही परेशानी
#हरदोई। #जनपद के #तहसील #सवायजपुर के गांव #नगरिया साधो में जर्जर सड़क एवं #नाली #निर्माण न होने से #जलनिकासी की समस्या गंभीर बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर #जलभराव और कीचड़ फैल जाने से #ग्रामीणों, राहगीरों तथा #स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भारी #कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
#ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत और नाली निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
ग्रामीणों ने भी #प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और नाली #निर्माण कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
Sadar, Lucknow | Jul 11, 2026