ऊना: जिला में यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने काटे 425 वाहनों के चालान, वसूला ₹84,200 का जुर्माना
एसपी ऊना अमित यादव ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस ने यातायात के नियम तोडऩे पर जिला में 425 वाहनों के चालान किए है। जिसमें से 120 चालानों का मौके पर ही निपटारा कर ₹84200 जुर्माने के रूप में प्राप्त किए गए है। वहीं अवैध खनन करने पर 5 वाहनों का चालान कर ₹25000 जुर्मानें के रूप में प्राप्त किए है।