ऊना: प्रियंका गांधी से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा
दिल्ली दौरे पर गए हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक व संगठनात्मक मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश सरकार के कार्यों पर भी चर्चा हुई। मुकेश अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी को अपने विभागों की जानकारी दी।