ऊना: पेखुबेला में आयोजित एनसीसी शिविर में फायरिंग प्रशिक्षण और बेस्ट कैडेट परीक्षा का आयोजन किया गया
जेएनवी पेखुबेला में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को सीनियर डिवीजन के कैडेट्स को फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जेसीओ राकेश कुमार ने बताया कि जूनियर डिवीजन का परीक्षण पहले ही पूरा हो चुका है। जूनियर व सीनियर डिवीजन के लिए बेस्ट कैडेट परीक्षा आयोजित की गई।