ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर जवान व्यास देव से की मुलाकात
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए हरोली क्षेत्र के बाथू निवासी सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उनके निवास पर व्यक्तिगत रूप से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सब इंस्पेक्टर व्यास देव और उनकी पत्नी परमजीत कौर को सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित यादव भी उनके साथ मौजूद रहे।