ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने नंगड़ा युवक मंडल को क्रिकेट किट प्रदान की, युवाओं को नशे से दूर रहने का किया आह्वान
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को नंगड़ा के युवक मंडल को खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से एक क्रिकेट किट भेंट की। इस अवसर पर उपायुक्त ने युवक मंडल के सदस्यों से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को दूसरों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करने की बात कही।