ऊना: भैणी खड्ड में एक परिवार से हुई मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस थाना हरोली के तहत भैणी खड्ड गांव में एक परिवार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। मामले को लेकर घायल महिला सोनिया रानी ने पुलिस को 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।