पचरुखी: वर्षों से फरार अभियुक्त मोहम्मदपुर गांव से हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पचरुखी पुलिस ने गुरुवार की देर रात थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव से वर्षों से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सगीर आलम है। पुलिस पदाधिकारी चंद्रलोक कुमार ने बताया कि सगीर आलम पूर्व के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने शुक्रवार को सिवान कोर्ट में पेश किया।