Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

पति है शातिर ,कोई पत्नी खुशी से अपना घर नहीं छोड़ती।। एडवोकेट सीमा मैडम ने वायरल bpsc टीचर को कैसे बताया सही।। #love #relationship #marriage #loveaffair #lover #husband #wife #patipatni #lovestory

Patna Rural, Patna | Jun 6, 2026

MORE NEWS

आज दिनांक 24.07.2026 को सासाराम स्थित महावीर क्विज सेंटर में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार ने छात्रों एवं युवाओं के साथ प्रेरणादायी संवाद किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा जीवन के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में लक्ष्य होना अत्यंत आवश्यक है। बिना लक्ष्य के सफलता प्राप्त करना कठिन होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में परिवर्तन रातों-रात नहीं आता, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और सही दिशा में किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल एवं सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक और सकारात्मक कार्यों के लिए करने तथा अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की भी अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि वे सही दिशा में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग करें तो न केवल अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, अनुशासन, कड़ी मेहनत तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखना चाहिए तथा नियमित अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।

अधिकारियों ने छात्रों से राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासनिक, पुलिस, सेना, शिक्षा, चिकित्सा अथवा किसी भी क्षेत्र में कार्य करते हुए देश और समाज की सेवा की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदार नागरिक बनने, कानून का सम्मान करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आग्रह किया।

#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 24.07.2026 को सासाराम स्थित महावीर क्विज सेंटर में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार ने छात्रों एवं युवाओं के साथ प्रेरणादायी संवाद किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा जीवन के लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के जीवन में लक्ष्य होना अत्यंत आवश्यक है। बिना लक्ष्य के सफलता प्राप्त करना कठिन होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में परिवर्तन रातों-रात नहीं आता, बल्कि निरंतर मेहनत, अनुशासन, धैर्य और सही दिशा में किए गए प्रयासों से सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल एवं सोशल मीडिया का उपयोग केवल आवश्यक और सकारात्मक कार्यों के लिए करने तथा अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहने की भी अपील की। पुलिस अधीक्षक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि वे सही दिशा में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग करें तो न केवल अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं को ईमानदारी, अनुशासन, कड़ी मेहनत तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया और कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखना चाहिए तथा नियमित अभ्यास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए। अधिकारियों ने छात्रों से राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासनिक, पुलिस, सेना, शिक्षा, चिकित्सा अथवा किसी भी क्षेत्र में कार्य करते हुए देश और समाज की सेवा की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदार नागरिक बनने, कानून का सम्मान करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने का आग्रह किया। #IPRD Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 24, 2026

देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा!

देश भर में चल रहे छात्र आंदोलन पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान, सुनिए क्या कहा!

Patna Rural, Patna | Jul 24, 2026