बहादुरपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से पैसे मांगने का प्रयास; साइबर थाने में शिकायत दर्ज
भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न लोगों को भ्रामक संदेश भेजकर पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शुक्रवार को साइबर थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई। भाजपा की ओर से जारी सूचना में बताया गया कि हैक किए गए व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से परिचितों से रुपया मांग किया।