चूरू: गांव रिबिया-महरावणसर के बीच जानलेवा हमले में रिबिया के 30 वर्षीय घायल की जयपुर में हुई मौत
Churu, Churu | Jun 26, 2025 चूरू के रीबिया- महरावणसर के बीच बारात में हुई आपसी कहासुनी के बाद जानलेवा हमले में घायल 30 वर्षीय युवक ने जयपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक का शव जयपुर के एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के बाद ही युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा। भालेरी पुलिस हत्या के इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।