चूरू: ईंट भट्टा यूनियन अध्यक्ष पर ब्लैकमेल का आरोप, सादुलपुर के भट्टा मालिकों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर लगाई गुहार
Churu, Churu | Jun 25, 2025 चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र के ईंट भट्टा मालिकों ने कथित ईंट भट्टा यूनियन अध्यक्ष पर फर्जीवाड़ा व ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को चूरू एसपी दफ्तर पहुंचकर कार्यवाही की मांग की है। एसपी दफ्तर में शाम को ईंट भट्टा मालिकों ने आरोप लगाते हुए बताया कि ईंट भट्टा यूनियन के कथित फर्जी अध्यक्ष द्वारा अपने समूह बनाकर भट्ठा मालिकों को ब्लैकमेल किया।