चूरू: देपालसर के पास चलती ट्रेन से गिरा 36 वर्षीय व्यक्ति, रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में मिला
Churu, Churu | Jun 26, 2025 चूरू के देपालसर के पास एक 36 वर्षीय व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया। रेलवे के ट्रेक मैन को व्यक्ति घायल हालत में पटरियों के पास पड़ा मिला। रेलवे पुलिस के एएसआई हरफूल सिंह ने बताया कि सालासर के चारिया गांव निवासी 36 वर्षीय सांवरमल मेघवाल सुजानगढ से ट्रेन में चूरू आ रहा था। चूरू कोर्ट में उसे काम था लेकिन उससे पहले ही वह देपालसर के पास चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।