चूरू: रतननगर में नगरपालिका ने सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, लोगों ने किया विरोध
Churu, Churu | Jun 25, 2025 चूरू के रतननगर में नगरपालिका ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटा दिया है। वार्ड 19 में स्थित पुराने पीपल के पेड़ के आसपास कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे थे। वे पेड़ के चारों ओर गट्टा बनाने के नाम पर नगरपालिका की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। सूचना मिलने पर नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी भरत गौड़ पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।