चूरू: पुराना बस स्टैंड के पास झगड़ा कर रहे 2 व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसडीएम के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Jun 25, 2025 चूरू के पुराना बस स्टैंड के पास झगड़ा कर रहे दो व्यक्तियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह ने बुधवार शाम को बताया कि गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस टीम को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति शराब के नशे में झगड़ा कर रहे हैं।