चौमूं: चोंमू क्षेत्र में तेज बारिश में मालेश्वर धाम की पहाड़ी पर हादसा, एक युवक की बहने से मौत, 2 दोस्त घायल
Chomu, Jaipur | Jul 7, 2026 चौमूं उपखंड क्षेत्र के महारकलां स्थित मालेश्वर धाम पहाड़ी पर सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। पहाड़ी पर घूमने गए तीन दोस्तों का संतुलन तेज पानी के बहाव और फिसलन के कारण बिगड़ गया। हादसे में एक युवक की बहने से मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों का चौमूं अस्पताल में उपचार जारी है।