हज़ारीबाग: फ्लोरिश्टा बैंक्वेट हॉल में 'विकसित भारत' पर विचार गोष्ठी, पूर्व मुख्यमंत्री भी हुए शामिल
हजारीबाग। भारत सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाना एवं सेवा, सुशासन ,गरीब कल्याण विकसित भारत के गतिविधियों पर आधारित प्रोफेशनल मीट एवं चित्र प्रदर्शनी पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन गुरूवार को हजारीबाग स्थित फ्लोरिश्टा बैंक्वेट हॉल में हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व उडीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए।