जमुई: नागी डैम के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार साला और बहनोई की हुई मौत, चालक फरार
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 नागी डैम के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार साला और बहनोई की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर दोनों के शव को मंगलवार की शाम 5:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।