सैफई: सड़क दुर्घटना में घायल मलाजनी निवासी महिला की उपचार के दौरान सैफई PGI में हुई मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Saifai, Etawah | Jul 28, 2024 जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मलाजनी निवासी अनीता पत्नी घाय सिंह बीते दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। जिन्हें परिजनों ने उपचार हेतु सैफई PGI में भर्ती करवाया था। जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं सैफई थाना पुलिस ने उनके शव का आज पोस्टमार्टम करवाया हैं।