सैफई: उधमपुर गांव में खेत की रखवाली करने जा रहे युवक की करंट की चपेट में आकर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Saifai, Etawah | Jul 27, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के उधमपुर गांव निवासी संतोष कुमार का बेटा 23 वर्षीय आशीष कुमार बीती रात खेत की रखवाली करने जा रहा था। तभी बिजली खम्बे के अर्थिग तार में आ रहे करेंट चपेट में आकर गये, जिसके बाद उनके परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टर ने उसे म्रत घोषित कर दिया। वहीं सैफई थाना पुलिस ने म्रतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।