बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों ने खाद की किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन और जमकर की नारेबाज़ी
गुरुवार को खाद की किल्ल्त को लेकर सड़क पर उतरे सपाइयों ने जमकर नरबाज़ी की और कलेक्ट्रेट पहुंच कर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। सपा ज़िलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कलेक्ट्रेट पहुंचे सपाइयों और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हूई इसके बाद सपाइयों ने मांगों को लेकर एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों के मुद्दे पर सपाइयों ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।