बहराइच: बहराइच जनपद में डाकघरों में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होगा विशेष शिविर, आधार नामांकन के साथ होगा अपडेशन कार्य
बहराइच जिले अधीक्षक डाकघर, बहराइच मण्डल ने बताया कि बहराइच डाक मण्डल के अन्तर्गत बहराइच प्रधान डाकघर और उसके अधीनस्थ नानपारा, कैसरगंज, फखरपुर, कल्पीपारा, खैरीघाट, पयागपुर, मिहींपुरवा, रूपईडीहा, विशेश्वरगंज, रिसिया, मटेरा, भिनगा, गिलौला, इकौना, सिरसिया व बड़नापुर उपडाकघरों में अब प्रत्येक शनिवार को आधार नामांकन एवं अद्यतन हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा।