बहराइच: गुलहरिया निवासी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रधान के कहने पर गंभीरवा चौकी इंचार्ज पर पिटाई का आरोप लगाया
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुलहरिया बेगमपुर निवासी पीड़ित ने एसपी को संबोधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए मुकदमा दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि गंभिरवा बाजार चौकी इंचार्ज व चौकी की में तैनात कांस्टेबल ने मिलकर प्रधान के कहने पर चौकी के अंदर उसकी पट्टों और बेल्ट से पिटाई की है जिसकी शिकायत की है।