बहराइच: काजीपुरा इलाके में फेरी वाले की संदिग्ध मौत, शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली नगर के मुसाफिरखाना में एक फेरी वाले मकबूल अहमद की संदिग्ध मौत हो गई। वह रामनगर मेहंदी अली मजार चौक लखनऊ के रहने वाले थे। और जिले के मुसाफिरखाना में रहते थे। पुलिस को सूचना मिली कि मकबूल अहमद छत पर सोए हुए थे, और उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।