बहराइच: BJP किसान मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष ने खाद की किल्लत पर अपनी सरकार पर साधा निशाना, सभी पदों से दिया इस्तीफा
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेन प्रताप सिंह जीतू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार की आलोचना करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में खाद की किल्ल्त के चलते किसान परेशान है किसानों पर पुलिस लाठियां चला रही है। उन्होंने पार्टी के पद और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।