बदायूं: इस्लामनगर बिसौली रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Mar 12, 2025 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के इस्लामनगर बिसौली रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार 28 वर्षीय अरुण पुत्र हेमराज निवासी आंवला खेड़ा मोहल्ला जनपद बरेली व 26 वर्षीय सूरज पुत्र रामदास निवासी आंवला खेड़ा मोहल्ला जनपद बरेली घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।