बदायूं: फकीराबाद गांव में छत पर बिजली का तार डालने-उतारने को लेकर विवाद में पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 12, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के फकीराबाद गांव में छत पर बिजली का तार डालने उतारने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने युवक को लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक किशन लाल पुत्र झाऊराम निवासी फकीराबाद थाना कुंवर गांव क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस जांच में जुटी।