बदायूं: बेहटरा गांव के व्यक्ति से मारपीट कर भैंस के ₹50000 छीने गए, चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
Budaun, Budaun | Mar 12, 2025 बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के बेहटरा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय इकरामुद्दीन पुत्र माशूक अली ने बताया कि वह 9 तारीख को बाजार गया था। कि तभी एक व्यक्ति उसे अपने घर न्यौली गांव ले गया और उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ तीन लोगों ने मारपीट की और भैंस के ₹50000 भी उसे छीन लिये। उसने इस मामले में डायल 112 पुलिस से शिकायत की। उसके बाद थाने में शिकायत की।