हनुमानगढ़: महिला ने संगरिया थाना के आगे पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग,महिला को संगरिया से किया हनुमानगढ़ रैफर
जिले के संगरिया थाना पर आज एक महिला ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। महिला द्वारा आत्मदाह के प्रयास के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और महिला को तत्काल संगरिया चिकित्सालय पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर महिला को हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। संगरिया पुलिस के अनुसार महिला एक व्यक्ति के साथ लिव इन में रहती है ।