अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशन में विकासखंड अशोकनगर के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति राजपुर द्वारा जल गंगा संवर्धन के अंतर्गत गुरुवार को दोपहर 3 30 बजे राजपुर नदी पर श्रमदान किया गया। जिला समन्वयक बद्रीप्रसाद चौहान ने जल बचाने की अपील की एवं विकासखंड समन्वयक मनोज यादव ने जल की सहभागिता के बारे में बताया l