देव: औरंगाबाद को मिली नई जिम्मेदारी, प्रभारी मंत्री बनीं रमा निषाद; भाजपा नेता आलोक सिंह ने दी बधाई
Deo, Aurangabad | May 15, 2026 औरंगाबाद जिले की राजनीति और विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद के बीच बिहार सरकार की मंत्री रमा निषाद को औरंगाबाद जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेता आलोक सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने मंत्री रमा निषाद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। देव प्रखंड के भाजपा नेता आलोक सिंह ने