जमुई: कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण समारोह का समापन, बकरी पालन से संबंधित दी गई जानकारी
Jamui, Jamui | Jul 11, 2026 कृषि विज्ञान केंद्र जमुई में पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण समारोह का समापन किया गया। इस अवसर पर अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि बकरी पालन ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई का बेहतर विकल्प है। इसकी जानकारी शनिवार की शाम 4:00 बजे दी गई है। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया है।