गोरखपुर: योगी आदित्यनाथ ने कहा- शांति, सौहार्द और विश्वास से ही उत्सव बनती है होली
गोरखपुर, 4 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में होलिकोत्सव का परंपरा के अनुसार शुभारंभ करते हुए कहा कि होलिकोत्सव सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व है। उमंग और उल्लास के पर्व तभी उत्सवी रूप में मनाए जाते हैं जब शांति होती है। समाज में सौहार्द होता है, सुरक्षा का भाव और विश्वास होता है।