हाजीपुर: हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के चवर में नहर किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हुई पहचान
हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरवला चवर नहर के निकट एक अज्ञात युवक का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस ने बरामद किया था। शव का पहचान हो गया है। गुमशुदा को लेकर हाजीपुर के नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था। युवक आइसक्रीम बेचता था राजस्थान का रहने वाला था। सवाल यह है, उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।