राष्ट्रगान के बीच चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष, वायरल वीडियो पर विवाद
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यूपी विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राष्ट्रगान बज रहा था। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रगान पूरा होने से पहले ही सतीश महाना अपनी गाड़ी की ओर चले गए।
वीडियो सामने आने के बाद राष्ट्रगान के सम्मान और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा से कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने सवाल उठाया—क्या राष्ट्रगान के बीच चले जाने पर सतीश महाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा? क्या भाजपा अपने वरिष्ठ नेता पर कार्रवाई करेगी?
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है
Indore, Indore | Aug 23, 2026