नासरीगंज: नासरीगंज व कच्छवा थाना परिसर में जनता दरबार मे दो मामले का हुआ निष्पादन
नासरीगंज थाना परिसर में शनिवार को सीओ अंचला कुमारी व थानाध्यक्ष अमित कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया। जिसमे चार नया मामला आया, जबकि 11 पुराने मामले पहले से लंबित थे। इस दौरान एक मामले का निष्पादन किया गया, जबकि 14 मामले को ले आवेदक को नोटिस निर्गत कर अगले जनता दरबार मे बुलाया गया है।