नासरीगंज: महादेवा व पोखराहा से स्थानीय पुलिस ने दो पियक्कड़ को गिरफ्तार किया
नासरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा और पोखराहा से स्थानीय पुलिस ने दो पियक्कड़ को शराब पीकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार दोनों पियक्कड़ में एक महादेवा, जबकि दूसरा गिरफ्तार पियक्कड़ पोखराहा गांव का बताया जाता है। गिरफ्तार दोनों पियक्कड़ की मेडिकल जांच कराने के पश्चात शराब पीने की पुष्टि होते ही जेल भेज दिया गया।