नासरीगंज: नासरीगंज थाना में कार्यरत पीटीसी पास पुलिसकर्मी बने एएसआई, थानाध्यक्ष ने स्टार लगाकर बधाई दिया
नासरीगंज थाने में कार्यरत पीटीसी पास पुलिसकर्मी अंजय कुमार को एएसआई (जमादार) बनने पर थानाध्यक्ष कार्यालय में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने वर्दी पर स्टार लगाकर कर्तव्यों का बोध कराते हुए बधाई दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीटीसी पास जमादार का डीओ विगत 16 मार्च को नासरीगंज थाने में हुआ था। कई पुलिस कर्मियों ने उन्हें इसके लिए बधाई दिया है।