नासरीगंज: कच्छवा थाना क्षेत्र के खिरियांव गांव से स्थानीय पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।।
कच्छवा थाना क्षेत्र के कच्छवा मुख्य गांव से स्थानीय पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी में महबूब अंसारी, नौशाद मियां और जहीर मियां शामिल है। ये सभी कच्छवा गांव के निवासी हैं। जिनपर माननीय न्यायालय का वारंट निर्गत था। जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे। जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।।