मेरठ: DM के औचक निरीक्षण में मेरठ के जिला अस्पताल की खुली पोल, बाहर की दवा लिखी जा रही, स्टॉक रजिस्टर खाली
Meerut, Meerut | Jul 4, 2026 मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर जिला अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने सीएमओ डॉ. रामप्रसाद के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टॉक रजिस्टर और मरीजों के भोजन की व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर डीएम ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।