मेरठ में Digital Arrest की सनसनीखेज वारदात! 'दोस्ती' की आड़ में ऐंठे ₹4.15 लाख!
⚠️ सोशल मीडिया पर 'साहिल किंग 124' से सावधान! मेरठ की महिला के साथ बड़ा धोखा!
सोशल मीडिया पर अजनबियों की 'मीठी बातों' पर भरोसा करने से पहले यह खबर ज़रूर पढ़ लें! 🛑
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र (जय देवी नगर) में एक बेबस महिला के साथ साइबर ठगी की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात हुई है। महिला को सोशल मीडिया पर एक अजनबी ने दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर विदेश से कीमती गिफ्ट भेजने का नाटक रचा।
इसके बाद फर्जी कस्टम अफसर बनकर महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' और जेल भेजने का डर दिखाया गया। डर के मारे महिला ने ₹4.15 लाख ठगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए!
🚔 नौचंदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह मामला हम सभी के लिए एक बड़ा सबक है।
👉 इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई और इस ठगी का शिकार न बने! Part 7
Meerut, Meerut | Jul 29, 2026