नवाबगंज: पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धांजलि: बाराबंकी में आयोजित सभा में राजनीतिक-सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं
बाराबंकी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मोहसिना किदवई की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके कार्यों को याद किया।मोहसिना किदवई काफी समय से बीमार चल रही थीं। नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।