सिंगरौली: बूढ़ाडोल गांव मुख्य मार्ग में यात्री बस एवं जेसीबी मशीन में हुई सीधी टक्कर, कोई हताहत नहीं
मोरवा से चितरंगी जा रही जायसवाल ट्रेवल्स की यात्री बस एवं जेसीबी मशीन के बीच आमने-सामने में भिड़ंत हो गई। जिसमें बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जायसवाल बस सर्विस क्रमांक एमपी 66 पी 0 258 मोरवा से चितरंगी जा रही थी कि बुढाड़ोल गांव के मुख्य मार्ग में अचानक जेसीबी मशीन से दोनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही की बस में सवार सभी यात्री बाल बाल बच गए।