सिंगरौली: NCL प्रबंधन के साथ पुनर्वास को लेकर सिंगरौली विस्थापन मंच समेत प्रबुद्धजन एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने की चर्चा
NCL मुख्यालय के सभागार में सिंगरौली विस्थापन मंच के पदाधिकारियों, मोरवा के वरिष्ठजनों, व्यापारी वर्ग व लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने NCL सीएमडी बी साईंराम से सिंगरौली विस्थापन के बाद पुनर्वास को लेकर चर्चा की। इस वार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने कहा कि जहां पर NCL मुख्यालय की बसाहट हो वहीं मोरवा का पुनर्वास किया जाए।