सिंगरौली: बलियरी इलाके में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियरी इलाके में एक युवक के द्वारा फांसी लगाई जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूरज तिवारी नामक युवक ने अपने ही कमरे में रस्सी के सहारे अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम करते हुए शव पीएम के लिए भेज दिया है।